Friday, October 23rd, 2026

बैंक ATM से की 25 लाख की ठगी, तीन बदमाश गिरफ्तार

कोटा
 राजस्थान प्रदेश की कोटा शहर जिला पुलिस ने मंगलवार को बैंक एटीएम के जरिये लाखाें रुपेय की धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुये 3 शातिर बदमाशों को दबोचा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ATM मशीनों से डेबिड कार्ड के जरिये ये शातिर अब तक 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी और जालसाजी कर चुके थे। और महज 3 दिन में ही इस अंतरराज्यीय गिरोह ने लोगों के खातों से 7.60 लाख रुपये उठाये हैं। इनकी गिरफ्तारी के साथ ही देशभर में अंजाम दी गई अन्य वारदातों के खुलने की संभावना है।

कोटा शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. विकास पाठक ने बताया कि विज्ञाननगर थाने में 22 मार्च को फरियादी नरेश पाल सिंह हाल उप प्रबन्धक एसबीआई एयरोड्राम सर्किल कोटा शहर ने रिपोर्ट दी थी। एसबीआई के विज्ञाननगर स्थित 4 एटीएम मशीनों पर 19 और 21 जनवरी 2021 के दौरान कुछ असमाजिक तत्त्वों ने 79 निकासी लेन-देन किये थे, जिनमें 7 लाख 60 हजार 500 रुपये निकाले गये है। ये निकासी लेन - देन विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्डों से की गई।


ऐसे किया ठगी का खेल
गिरोह के बदमाशों नेATM पर लेन - देन करते समय ATM मशीन के साथ छेड़छाड़ कर लेन - देन को बाधित कर असफल बताने का प्रयास किया। इसके बाद बैंक के टोल फ्री नंबर पर असफल लेन - देन की शिकायत दर्ज करवाई। इसमें दोबारा लेन - देन का पैसा बैंको के खातों में प्राप्त कर लिया। लेन - देन के दौरान उक्त लेन - देन सामान्य प्रक्रिया के अंतर्गत ही किये गये। लेकिन बदमाशों ने उसी समय नोट को पकड़कर ATM मशीन के पीछे लगी पावर केवल को खींचकर एटीएम मशीन को बंद कर दिया गया। इससे उन्हें पैसा तो प्राप्त हो गया। परंतु बैंक के रिकॉर्ड मे ( Electronic Journal ) उक्त लेन - देन असफल रिकॉर्ड दर्ज हुआ। मुल्जिमानों ने असफल लेन - देन की झूठी शिकायत बैंक के पोर्टल पर दर्ज करवाकर क्लैम किया गया ओर पैसा प्राप्त कर लिया।

 

#25 लाख की ठगी

Source : Agency

पाठको की राय